"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली हड़पे, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

किराये का झांसा देकर दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ले गए, फिर दूसरे व्यक्ति को बेचकर करीब 9 लाख की धोखाधड़ी; बलौदा पुलिस ने दोनों को दबोचा

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 08 सितंबर 2026

जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने और बाद में उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेचकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो शातिर आरोपियों को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेने का झांसा देकर अपने साथ ले गए और बाद में उन्हें बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति को बेच दिया। इस पूरे मामले में करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी सामने आई है।

30-30 हजार रुपये किराये का दिया झांसा
पुलिस के अनुसार, खिसोरा निवासी विमलेश कुमार अहिर ने थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जुलाई 2026 को सन्नी लाल पाटले और राहुल कुमार खाण्डे उसके घर पहुंचे। दोनों ने स्वयं को जियो कंपनी का सुपरवाइजर बताते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेने की बात कही।
आरोपियों ने प्रत्येक ट्रैक्टर का 30 हजार रुपये किराया देने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर प्रार्थी ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आरोपियों को दे दीं। इसके बाद आरोपियों ने कथित तौर पर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति को करीब 2 लाख रुपये में बेच दिया।पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने प्राप्त रकम में से करीब 50 हजार रुपये खर्च कर दिए, जबकि वाहन मालिक को किराये की रकम भी नहीं दी गई। इस तरह प्रार्थी के साथ करीब 9 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
अपराध दर्ज होते ही शुरू हुई आरोपियों की तलाश
शिकायत के आधार पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 407/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यार्क तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी घर से गिरफ्तार
इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपने-अपने निवास पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेने और बाद में उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेचने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी सन्नी लाल पाटले (35 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 बम्हनीन, थाना अकलतरा तथा राहुल कुमार खाण्डे (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 05 खम्हरिया को 8 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।
इनकी रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, सहायक उपनिरीक्षक कौशल सिदार, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, महिला प्रधान आरक्षक रामकुमारी मार्को, आरक्षक रज्जू रात्रे, संदीप सोनंत, जयराम बिझवार एवं संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More