"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गणेश उत्सव को लेकर प्रेस क्लब सेंधवा की पहल, स्थापित होगी गणेश प्रतिमा

मनीष विद्यार्थी सेंधवा मध्यप्रदेश

क्लब की गतिविधियों के संचालन के लिए 9 सदस्यीय समन्वय समिति गठित

KPN24.com सेंधवा 10 सितंबर 2026

आगामी गणेश उत्सव को लेकर प्रेस क्लब सेंधवा ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को प्रेस क्लब के अधिकृत भवन में वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रेस क्लब परिसर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इस पहल के साथ क्लब के सदस्यों में उत्साह का माहौल है।

बैठक में प्रेस क्लब की गतिविधियों को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से 9 सदस्यीय समन्वय समिति गठित करने पर भी सहमति बनी। समिति में नरेंद्र तिवारी, महेश कुमावत, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, कीर्ति ठक्कर, नंदकिशोर ठाकुर, बापू मोरे, ओवेश अहमद और संदीप कुशवाह को शामिल किया गया है।
क्लब की गतिविधियों को गति देगी समिति
नवनिर्मित समन्वय समिति आगामी समय में प्रेस क्लब की विभिन्न गतिविधियों, कार्यक्रमों और कार्यों के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी संभालेगी। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में समिति में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का निर्णय भी लिया जा सकेगा।
बैठक में प्रेस क्लब के नरेंद्र तिवारी, कीर्ति ठक्कर, महेश कुमावत, प्रिंस मंगल, अमित शर्मा, कपिलेश शर्मा, प्रिंस शर्मा, नंदकिशोर ठाकुर, बापू मोरे, प्रमोद सैनी, संदीप कुशवाह, ओवेश अहमद, अंकित चावड़ा, जफर अशरफी, आनंद शर्मा और राजेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
वहीं प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्यों सुरेश जोशी, रमेश शर्मा, जैद अहमद शेख, रमण बोरखड़े, समीर शेख, राजा शर्मा, प्रतीक सोलंकी, गौरव चौधरी, तबरेज अली, मनीष विद्यार्थी और अमरदीप चौहान ने बैठक में लिए गए सभी निर्णयों पर सहमति व्यक्त की।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More