"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पोषण प्रदर्शनी, शपथ और रैली से गूंजा सेहत का संदेश सेंधवा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूकता रैली, संतुलित आहार और कुपोषण मुक्ति का दिया संदेश

मनीष विद्यार्थी, सेंधवा मध्यप्रदेश 

KPN24.com सेंधवा 16 सितंबर 2026

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना इकाई द्वारा पोषण जागरूकता को लेकर भव्य प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालकर लोगों को सही पोषण, स्वच्छता और संतुलित आहार के प्रति जागरूक किया।

रैली में तख्तियों और नारों के माध्यम से “सही पोषण, देश रोशन” का संदेश दिया गया। आयोजन स्थल पर लगाई गई पोषण प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों, हरी पत्तेदार सब्जियों, अंकुरित अनाज और मोटे अनाज के उपयोग तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।
कुपोषण के खिलाफ सामूहिक संकल्प
परियोजना अधिकारी प्रकाश रंगशाही के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक भावना शर्मा, ज्ञानी कनास्य, प्रीति मालवीया, लता सेनानी और अर्चना चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहीं। पर्यवेक्षकों ने महिलाओं को कुपोषण दूर करने के साथ बच्चों के समय पर टीकाकरण तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
हर घर तक पहुंचे पोषण का संदेश
परियोजना अधिकारी प्रकाश रंगशाही ने बताया कि अभियान का उद्देश्य केवल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समुदाय स्तर पर व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है। सही पोषण की जानकारी हर परिवार तक पहुंचे और लोग स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को अपने दैनिक आहार का हिस्सा बनाएं, यही अभियान का प्रमुख लक्ष्य है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पोषण शपथ दिलाई गई और कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More