"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, दो श्रमिकों की मौत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा

Kpn24.com जशपुर 30 सितंबर 2026

जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र के पाकरगांव में बिजली पोल शिफ्टिंग के दौरान हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई। हादसे की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

दर्दनाक घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृत श्रमिकों के शोकसंतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुःखद है और इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।
मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की सहायता
मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले दोनों श्रमिकों के परिजनों को राज्य सरकार के नियमानुसार 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत श्रमिकों की आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ी है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More