"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

31 मई को एमपी आऐंगे मोदी, महिला सशक्तिकरण व स्वालंबन को समर्पित सम्मेलन में होंगे शामिल।

KPN24:- महिला सशक्तिकरण व स्वालंबन को समर्पित सम्मेलन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 31 मई को आयोजित होगा जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे, महिलाओं के लिए समर्पित इस सम्मेलन में मंच संचालन से लेकर भी व्यवस्था की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में ही होगा।

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर के 300वें जयंती वर्ष के अवसर पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। सम्मेलन में लगभग एक लाख महिलाएं भाग लेंगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है, इसमें भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय भी सहयोग करेगा। कार्यक्रम में भारत सरकार की ओर से लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर को समर्पित डाक टिकट और सिक्के का विमोचन भी प्रस्तावित है।

31 मई को PM Modi का MP दौरा, महिला सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में बैठक में सम्मेलन को लेकर एक बैठक की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेशवासियों के लिए यह गर्व और प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को भोपाल आगमन प्रस्तावित है।

प्रदेश में चल रही नारी सशक्तिकरण गतिविधियों का होगा प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही राज्य शासन का मिशन है। उन्होंने ज्ञान (GYAN) के कल्याण के अंतर्गत गरीब-युवा-किसान और नारी सशक्तिकरण के लिए मिशन आरंभ किए हैं। प्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए संचालित सभी प्रमुख गतिविधियों और उपलब्धियों को महिला सम्मेलन में प्रदर्शित किया जाएगा।

MP में महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्र में

सम्मेलन में स्व-सहायता समूहों के नवाचारों, उद्योग-रोजगार और स्टार्ट-अप में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल, सेव सिटी प्रोजेक्ट सहित विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित स्टॉल लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं, नगरीय निकायों- पंचायतों, शासकीय सेवाओं और स्व सहायता समूहों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इंजीनियरिंग, चिकित्सा और शिक्षण सहित सभी विशेषज्ञतापूर्ण गतिविधियों में भी महिलाओं का योगदान बढ़ा है।

मंच संचालन, क्रॉउड मैनेजमेंट से लेकर सम्मेलन की कमान महिलाओं के हाथ

प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में हो रहे महिला सम्मेलन के अंतर्गत मंच संचालन, क्रॉउड मैनेजमेंट, यातायात प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन और सुरक्षा सहित सम्पूर्ण व्यवस्था की कमान महिलाओं को सौंपी जाए। यह पहल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सम्मेलन में शामिल होने आ रहीं महिलाओं के सुगम आगमन-प्रस्थान, उचित बैठक व्यवस्था के साथ ही पेयजल और खान-पान की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More