"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

महिला से छेड़छाड़ के मामले में बम्हनीडीह पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 12 अक्टूबर 2026

महिला से छेड़छाड़ के मामले में बम्हनीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

सूनेपन का फायदा उठाकर महिला से की छेड़छाड
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 की सुबह थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में आरोपी आशीष यादव ने सूनेपन का फायदा उठाकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर बम्हनीडीह थाने में अपराध क्रमांक 85/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 एवं 78(1) में मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए बम्हनीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ तथा मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में बम्हनीडीह थाना प्रभारी प्र.उप निरीक्षक निकिता देवेंद्र साहू, सहायक उप निरीक्षक सियाराम यादव, प्रधान आरक्षक मिलन राठौर तथा आरक्षक पुनेश्वर आजाद, अमीर सिंह पैकरा और नंद पटेल सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More