"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग से अनाचार के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ से दबोचा

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 21 अक्टूबर 2026

नाबालिग से अनाचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मुलमुला पुलिस ने साइबर थाना जांजगीर की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम थारगांव से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी अपने निवास स्थान से फरार था, जिसकी पुलिस लगातार तलाश कर रही थी।

मार्च में दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 425/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 4(1) और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। शिकायत के मुताबिक, 8 मार्च 2026 को आरोपी नंदलाल साहू (24 वर्ष), निवासी ग्राम रानीगढ़, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पर नाबालिग के साथ जबरदस्ती अनाचार करने का आरोप है।

साइबर थाना की मदद से मिली सफलता

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क तथा एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में मुलमुला पुलिस ने साइबर थाना जांजगीर की सहायता से आरोपी का पता लगाया।

इसके बाद 21 अक्टूबर 2026 को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के थाना सलिहा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थारगांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में मुलमुला थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा, थाना सलिहा के उपनिरीक्षक पुरेंद्र कुमार, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह तथा आरक्षक शनॊहर जगत, राजेश कश्यप, ओमप्रकाश डहरिया सहित संबंधित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More