"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चांपा में तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

रानी रोड के थाना चौक के पास लोगों को डराने-धमकाने की मिली थी सूचना, पुलिस ने धारदार हथियार किया जब्त

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 26 अक्टूबर 2026

सार्वजनिक स्थान पर तलवारनुमा धारदार हथियार लेकर घूमने और लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का तलवारनुमा हथियार जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि चांपा के रानी रोड स्थित थाना चौक के पास एक व्यक्ति तलवारनुमा हथियार लेकर घूम रहा है और वहां से गुजरने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चांपा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गवाहों की उपस्थिति में संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
हथियार रखने के दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान कमलेश कुमार देवांगन (46 वर्ष), निवासी रानी रोड, चांपा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को हथियार रखने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस दिया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने उसके कब्जे से तलवारनुमा लोहे का धारदार हथियार विधिवत जब्त कर लिया।
आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान सहित थाना चांपा के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More