
Kpn24.com जांजगीर-चांपा 01 नवंबर 2026
जिले के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बेटियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त माहौल देने की दिशा में जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन ने एक बड़ा और मिसाली कदम उठाया है। जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत बगडबरी स्थित प्राथमिक शाला में जिले का पहला सर्वसुविधायुक्त बालिका शौचालय बनकर तैयार हो गया है।
यह निर्माण ‘विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (विकसित भारत जी राम जी)’ योजना के तहत पूरा किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के महत्वाकांक्षी अभियान ‘मेरीबेटी-मेरा अभिमान‘ की भावना को धरातल पर उतारते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता से पूरा किया गया है।
4.30 लाख की लागत, 196 मानव दिवस का रोजगार
इस परियोजना के तहत ग्राम पंचायत बगडबरी की प्राथमिक शाला में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 4 लाख 30 हजार 829 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय पर पूरा करने के लिए तकनीकी सहायक ने ले-आउट तैयार किया और रोजगार सहायक के माध्यम से मस्टररोल जारी कर गाँव के श्रमिकों को रोजगार दिया गया। इस पूरे निर्माण कार्य के दौरान 196 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ, जिससे स्थानीय परिवारों को आर्थिक संबल मिला।
कलेक्टर एवं CEO के मार्गदर्शन में 122 शौचालयों का लक्ष्य
कलेक्टजन्मेजयमहोबे के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO)विनय कुमार पोयाम के मार्गदर्शन में जिले के अन्य शासकीय स्कूलों में भी बालिका शौचालयों के निर्माण को तेजी से मंजूरी दी जा रही है। जिलेभर में ऐसे 122 बालिका शौचालय निर्मित करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि हर स्कूल की बेटी को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिल सके।
”अब बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा” – सरपंच जग बाई भास्कर
ग्राम पंचायत बगडबरी की सरपंच श्रीमती जग बाई भास्कर ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा:
“प्राथमिक शाला में पृथक बालिका शौचालय न होने से हमारी छात्राओं को रोजाना काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब शौचालय निर्माण पूर्ण होने से बेटियों को बड़ी राहत मिली है। स्वच्छता और सम्मान का यह उपहार देने के लिए हम प्रशासन और योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।”
विकास के साथ रोजगार सृजन की नई मिसाल
यह बालिका शौचालय केवल एक ईंट-सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि बेटियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वाभिमान की नींव है। पृथक शौचालय की सुविधा से छात्राओं की उपस्थिति में सुधार होगा और वे बिना किसी झिझक के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।
बगडबरी का यह प्रोजेक्ट साबित करता है कि ‘विकसित भारत जी राम जी योजना‘ का असली मकसद सिर्फ निर्माण कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए जन-जीवन में बुनियादी और सकारात्मक बदलाव लाना है।










