"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अपहृत बालिका सकुशल बरामद; आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 6 नवंबर 2026

नाबालिग बालिकाओं से संबंधित अपराधों के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने के मामले में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता सामने आई है।

बहला-फुसलाकर नाबालिग को ले गया था आरोपी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को एक नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 862/2026, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अपहृत बालिका की लगातार पतासाजी की। पुलिस की तत्परता से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।
शादी का झांसा देकर अनाचार का आरोप
विवेचना के दौरान आरोपी भुवन साहू, निवासी वार्ड क्रमांक 06 खोरसी, थाना शिवरीनारायण, द्वारा नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ अनाचार किए जाने का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, मुकेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अनिल सिंह एवं आरक्षक दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More