"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रदेश के तीन जिले के 6 गांवों समेत देश भर के 159 जिलों में जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की होगी जांच।

KPN24:- हर घर को पीने का शुद्ध पानी मिले इसके लिए केन्द्र सरकार ने जल जीवन मिशन इस आशा के साथ शुरू कि की आजादी बाद देश की जनता को पीने का पानी पहुंचाने में सरकार का पूरा प्रयास रहेगा लेकिन केन्द्र सरकार की ये योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। जिसकी शिकायत राज्य सरकार से लेकर केन्द्र  तक को की गई। 

छत्तीसगढ़ के तीन जिले के 6 गांवों समेत देश भर के 159 जिलों में जल जीवन मिशन के भ्रष्टाचार की जांच होगी। जांच के दायरे में छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा, रायगढ़ और बेेमेतरा के 6 गांव शामिल हैं। जल जीवन मिशन योजनाओं की जांच के लिये केंद्र सरकार ने देश भर में 148 केंद्रीय नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। केंद्र सरकार ने जांच के संबंध में 14 मई को छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों के एडशिनल चीफ सेक्रेटरी को इस आशय का पत्र भेजा है। छत्तीसगढ़ के तीन जिलों की जांच के लिये कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के डायरेक्टर अमित कुमार अग्रवाल को केंद्रीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जांच के लिये नियुक्त केंद्रीय नोडल अधिकािरयों को जिला जल और स्वच्छता मिशन के सदस्यों के साथ बातचीत करने कहा गया है। योजना के लाभार्थियों से बातचीत की जाएगी और योजना को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। नियमित पानी सप्लाई हो रही है या नहीं, घरेलू स्तर पर नल कनेक्शन दिये गए (Jal Jeevan Mission)हैं या नहीं, पानी सप्लाई नियमित रूप से होती है या नहीं, जैसे सवालों के जवाब के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

केंद्रीय नोडल अधिकारी पानी सप्लाई के लिये पर्याप्त जल स्रोतों की उपलब्धता की जांच भी करेंगे। योजना के कामकाज का पता लगाने के साथ ही वित्तीय व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। भौतिक रूप से जांच की जाएगी कि वास्तव में लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। योजना के उद्देश्यों की अपूर्ण उपलब्धि का कारण भी सत्यापन रिपोर्ट में दिया जाएगा। अपूर्ण योजनाओं के फोटोग्राफ और अपूर्णता से संबंधित दस्तावेज तैयार किये जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के इन 6 गांवों में होगी जांच

जल जीवन अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नेवासपुर में पाइप्ड वाटर सप्लाई स्कीम और ठेलका में रेट्रोफिटिंग स्कीम की जांच की जाएगी। इसी तरह जांजगीर-चांपा के कुर्मा में पाइप्ड वाटर सप्लाई स्कीम और पोंड़ी दल्हा में रेट्रोफिटिंग पाइप्ड़ वाटर सप्लाई स्कीम की जांच की जाएगी। रायगढ़ के सलिहारी में सिंगल विलेज पाइप्ड वाटर सप्लाई स्कीम और बरकाचार में सिंगल विलेज पाइप्ड वाटर सप्लाई स्कीम की जांच केंद्रीय टीम करेगी।

छत्तीसगढ़ में जल जीवन अभियान का ऐसा हाल ….

जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना था, लेकिन पीएचई विभाग और ठेकेदार की मिलीभगत के चलते केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ (Jal Jeevan Mission)गई। कई जगहों पर टंकी का निर्माण अधूरा है। कुछ जगहों पर टंकी बन गई है लेकिन पाइपलाइन से जोडऩे का काम नहीं हुआ। कई स्थानों पर टंकी बन गई है, लेकिन जलश्रोत का अता-पता न होने के कारण ग्रामीणों के घरों में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। जांजगीर चांपा के अकलतरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी दल्हा और आश्रित गांव पचरी में हुए कार्यों में जबरदस्त अनियमितता की शिकायतें हो चुकी है। यहां 3 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से बनाई गई पानी टंकी बनाने के साथ बिछाई गई पाइपलाइन से ग्रामीणों को पानी न मिलने की शिकायत सुर्खियों में रही है। सीएम से पिछले दिनों शिकायत में ग्रामीणों ने बताया कि 300 घरों तक भी पानी नहीं पहुंच पाया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More