"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

ग्राम महंत की महिला कमांडो ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, मारपीट और अभद्रता पर सख्त कार्रवाई का मिला भरोसा

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 09 नवंबर 2026

​जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महंत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गांव में सक्रिय महिला कमांडो की टीम अपनी सुरक्षा और सम्मान की गुहार लगाने सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) बंगले जा पहुँची। महिला कमांडो ने एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) से मुलाकात कर उनके साथ हुई मारपीट और अभद्रता की पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई है।

​क्या है पूरा मामला?

​पीड़ित महिला कमांडो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बीती 06 नवंबर 2026 को ग्राम महंत में गांव के ही श्यामलाल और उनके साथियों ने महिला कमांडो के साथ न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल (गाली-गलौच) किया, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। इस घटना से आक्रोशित और आहत महिला कमांडो आज बड़ी संख्या में एसपी बंगले पहुँचीं और न्याय की मांग की।

​एसपी ने संवेदनशीलता से सुनी समस्या, दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

​पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय ने महिला कमांडो की पूरी बात को बेहद शालीनता, गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने पीड़िताओं को आश्वस्त किया कि खाकी और कानून महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। एसपी ने मामले में तत्काल आवश्यक जांच के निर्देश देते हुए आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़े वैधानिक कदम उठाने का पूरा भरोसा दिलाया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More