"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शराब पीकर घर में गाली-गलौच करने वाले पुत्र की पिता ने टंगिया से वारकर की हत्या, 71 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Kpn24.com जांजगीर-चांपा 10 नवंबर 2026

जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा में पारिवारिक विवाद के चलते एक पिता द्वारा अपने ही पुत्र की हत्या करने का मामला सामने आया है। शराब पीकर आए दिन घर में गाली-गलौच और विवाद करने से नाराज 71 वर्षीय पिता ने अपने पुत्र पर टंगिया से प्राणघातक हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

टंगिया से हमला कर पुत्र को उतारा मौत के घाट

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर 2026 की रात ग्राम डिघोरा में हत्या की सूचना मिलने पर मुलमुला पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान रावेन्द्र सिंह मंडावी, पिता दिलहरण मंडावी, निवासी ग्राम डिघोरा के रूप में हुई।

सूचक की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 482/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

शराब और गाली-गलौच से परेशान था पिता

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

विवेचना के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, परिस्थितिजन्य तथ्यों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने मृतक के पिता दिलहरण मंडावी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने पुत्र की हत्या करना स्वीकार किया।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र शराब पीकर आए दिन घर में गाली-गलौच और विवाद करता था। इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में टंगिया से पुत्र पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

हत्या में प्रयुक्त टंगिया बरामद

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर विधिवत जब्त किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी: दिलहरण मंडावी, पिता स्व. छेदू मंडावी, उम्र 71 वर्ष, निवासी ग्राम डिघोरा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस मामले का त्वरित खुलासा करने और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह, पीएसआई रितेष परमा, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्या, रुद्रनारायण कश्यप, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया, देव मरकाम एवं महिला आरक्षक श्वेता सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More