"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण।

KPN24:- आज जिला चिकित्सालय जांजगीर का औचक निरीक्षण कलेक्टर जन्मेजय महोबे किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों, परिजनों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये लोगों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे निरीक्षण के दौरान ओ.पी.डी. में विलंब से आने वाले चिकित्सको पर नाराजगी व्यक्त की एवं अनुपस्थित चिकित्सकों को कारण बाताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी चिकित्सकों, अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने के स्पष्ट निर्देश। उन्होंने अपर कलेक्टर को जिला चिकित्सालय एवं सभी एसडीएम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का साप्ताहिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे मरीजो के बढ़ते संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन कांउटर के विस्तार एवं ऑपरेटरो की संख्या में वृद्धि करने कहा। उन्होंने अस्पताल मरीजो की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे वर्तमान मे प्रक्रियाधीन निर्माणकार्य की जानकारी लेकर एजेंसीयों की बैठक लेने कहा। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सको एवं स्टॉफ का आंकलन प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।

कलेक्टर ने एस.एन.सी.यू. एवं अति आवश्यक अन्य विभागो मे विद्युत कटौती के दौरान पॉवर बेक-अप की वैकल्पिक व्यवस्था करने कहा जिससे भर्ती मरीजो के चिकित्सकीय कार्य प्रभावित ना हो। कलेक्टर ने आयसोलेशन वार्ड को जहां लोगो का आवागमन न हो ऐसे अन्यंत्र स्थान मे स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलैब में शासन द्वारा निर्धारित समस्त 114 जांच सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होंने डायलिसिस कक्ष का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुधारने के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केन्द्र निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चो के माताओ को भी आवश्यकतानुसार प्रोटीन डाईट देने हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर सुब्रत प्रधान सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्स एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More