"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

संवाद से समाधान की ओर, जन सेवा को समर्पित है सुशासन तिहार – वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

KPN24:- सुशासन तिहार के तीसरे चरण में पामगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत ससहा में आयोजित समाधान शिविर में आज वित्त एवं वाणिज्यिकर, आवास एवं पर्यावरण, योजना तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.चौधरी शामिल हुए।

ग्राम ससहा के मेला स्थल में ग्राम भिलौनी, ससहा, कोसीर, डोंगाकोहरौद, धनगांव, मेकरी, हिर्री, सिर्री, मुड़पार, खरखोद, चुरतेला, भूईगांव कुल 12 पंचायतों को शामिल करते हुए समाधान शिविर आयोजित किया गया। समाधान शिविर में आज मांग और शिकायत के प्राप्त 3965 आवेदनों का विभागवार शत प्रतिशत निराकरण किया गया। इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संतोषी मनोज रात्रे, श्रीमती प्रीति अजय दिव्य, जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष श्रीमती रंजना मानस जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे भी उपस्थित थे।
वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन कर अधिकारियों से सुशासन तिहार में प्राप्त मांगों और शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। उन्होंने समाधान शिविर में अन्नप्राशन एवं गर्भवती माताओं को गोदभराई तथा शिशुवती माताओं को पोषण आहार वितरण किया। साथ ही हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी, मोटराईज्ड ट्राई सायकल, वय वंदन कार्ड एवं ऋण पुस्तिका सहित हितग्राहीमूलक सामग्री का भी वितरण किया।
प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा जिला आना मेरे लिए हमेशा खुशी की बात रहती है। पूर्व में यहां सीईओ जिला पंचायत व कलेक्टर के रूप में कार्य करने का अवसर मिला था जिससे यह जिला मुझे मेरे गृह जिला के सामान लगता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तीन चरणों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More