"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

KPN24 :- आदिम जाति कल्याण विभाग में  छात्रावास में    नौकरी लगाने के नाम पर अलग अलग लोगों से एंठने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

प्रार्थी देवनारायण कश्यप निवासी रविदास चौक जांजगीर के द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी बुधराम भारद्वाज, जुज्जावारापू श्रीनिवास एंव उनके अन्य साथी के द्वारा आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास की नौकरी लगाने के नाम अलग अलग व्यक्तियों से 8,00,000/- (आठ लाख) रुपये लिया और नौकरी नहीं लगाया, पैसा वापस मांगने पर नही दे रहा है की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण के 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया  जा चुका है वहीं  प्रकरण का तीसरा आरोपी मुकेश आदित्य निवासी केरा थाना नवागढ़ जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको रायपुर से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर देवनारायण कश्यण एवं अन्य व्यक्तियों से नौकरी लगाने के नाम पर आठ लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उप निरी भवानी सिंह चौहान, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान, प्रधान आरक्षक किशोर दिवान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More