
KPN24:- हीरा लाल यादव निवासी कोसमंदा थाना चाम्पा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना 17 मई से 18 के बीच कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मो.सा. क्रमांक CG 11BE 2053 को चोरी कर ले जाने कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डे के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा चोरी गए मोटर सायकल एवम अज्ञात आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी, तथा जन सहयोग से चांपा शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा को बारीकी से चेक किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर सूचना मिला की आरोपी अज्जू यादव निवासी ग्राम कोसमंदा चापा द्वारा चोरी का मोटर सायकल रखा है की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवम SDOP चाम्पा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही कर आरोपी को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से चोरी का मोटर सायकल बरामद किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । इस कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी चांपा, उनि के.डी. बनर्जी, प्रधान आर. नरसिंग बर्मन, अमृत सूर्या आर. कैलाश यादव, का सराहनीय योगदान रहा।










