"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

समाज में बढ़ते नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं को किया जागरूक।

KPN24:-:वर्तमान समय में समाज में बढ़ते नशाखोरी के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना चाम्पा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसमंदा के गणमान्य नागरिकों द्वारा सामुहिक रूप से सम्पूर्ण नशामुक्ति अभियान व बोर्ड परीक्षाओं में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान रखने वाले होनहार बच्चों का सम्मान कार्यक्रम बाजार पारा कोसमंदा में रखा गया। 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय ने नशामुक्ति व होनहार बच्चों के सम्मान समारोह की बड़ी प्रशंसा की और इस तरह के  कार्यक्रम में शामिल होना एक गौरवशाली क्षण बताया। क्राईम व शिक्षा को एक दूसरे का दुश्मन बताया और कहा कि जिस बच्चे को सही शिक्षा मिलती है वह कभी भी काईम नहीं कर सकता।

नशामुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस

अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा द्वारा महिला कमाण्डों का गठन कर सूची बना कर थाना चांपा में रखी गई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अश्वासन दिया कि यदि किसी प्रकार से कोई गांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे एवं पुलिस के आते तक अवैध शराब बेचने वालों को पकड़कर रखें ताकि अवैध शराब बिक्री करने वालों को विरुद्ध उचित कार्यवाही की जा सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More