"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

झीरम घाटी के शहीदों को अब तक न्याय न मिलना दुर्भाग्यपूर्ण–कांग्रेस

KPN24:- आज ही के दिन 25 मई 2013 को तत्कालीन पी सी सी अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में सत्ता परिवर्तन का संदेश लेकर निकली कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान बस्तर के झीरम घाटी में नक्सली हमले में नंदकुमार पटेल,बस्तर टाईगर महेंद्र कर्मा,विद्याचरण शुक्ल,उदय मुदलियार,दिनेश पटेल सहित 30 अन्य कांग्रेस नेताओं की शहादत की 12 वी बरसी पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर वीर शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि दी।

उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित परिवारों को अब तक न्याय न मिलने पर रोष व्यक्त करते हुए वर्तमान डबल इंजन की भाजपा सरकार पर मामले की जांच के प्रति उदासीन रवैया अपनाने आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि पिछले 5 वर्षों में तत्कालीन प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा एस आई टी गठन कर मामले की जांच कराने के निर्णय का केंद्रीय जांच एजेंसी एन आई ए द्वारा विरोध कर जांच की कार्यवाही रोक दी गई थी जिसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा एस आई टी से जांच कराने का निर्णय दिए जाने के बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा अब जांच कराने की दिशा में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। कांग्रेसजनों ने केंद्र और प्रदेश भाजपा सरकार से मामले की जल्द से जल्द जांच करा कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार, दिनेश शर्मा, डॉ परस शर्मा, श्रवण सिंह, विवेक सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, सुनील साधवानी, गोपाल गुलशन सोनी, भगवान दास गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, देवकुमार पाण्डेय, संजय केदार अग्रवाल, मुस्कान परवीन, वर्षा सिंह राजपूत, मनोरमा पाटेकर, उत्तम पाटले, धनाऊ राम किरण, संतोष गढ़वाल बबाई, अनिल चौरसिया, परमेश्वर सिंह राठौर,बबला महराज,शांतिलाल साहू,परमेश्वर निर्मले,अशोक सोनवानी, कमलेश ताम्रकार, दिनेश महंत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More