"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुस्लिम महिलाओं की कब्र से हुई छेड़छाड़ पुलिस जांच में जुटी।

KPN24:- कहावत है कि इंसान को मरने के बाद आराम मिलता है लेकिन कुछ इंसान ऐसे भी हैं जो मरने के बाद भी आराम नहीं करने देते हैं ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में सामने आया है जहां मुस्लिम कब्रस्तान के अंदर बनी कब्रों से छेड़छाड़ किया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि जिन कब्र से छेड़छाड़ किया गया है वो महिलाओं की है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार शहर के बड़ा ​कब्रिस्तान में कब्रों के साथ छेड़छाड़ की गई है। यहां मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि ये तीनों कब्र महिलाओं की है, जो इसी हफ्ते कब्र में दफनाई गई है। कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले लोगों का कहना है कि टोन-टोटके के लिए या जादू के लिए किसी ने ऐसा किया होगा। कब्रिस्तान में पहले भी कई कब्रों के पास से अंडा, निंबू और काला जादू करने वाली चीजें मिली थी।

घटना को लेकर सिटी एसपी अभिनव बारंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के बड़ा कब्रिस्तान में जो शव दफन किए गए थे, उन शवों के साथ छोड़छड़ की गई है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और कब्रों की स्थिति मौके पर देखी गई है। इनके परिजनों से भी बातचीत की जा रही है। परिजनों की सहमति के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यहां लगे सीसीटीवी फुटेज देखें जा रहे है।

वहीं, चौकीदार से भी पूछताछ की जा रही है। ये तीनों शव महिलाओं के थे जिन्हें शुक्रवार को दफनाया गया है। इधर, कब्रस्तान की देखरेख और खुदाई करने वाले खादिम रेहमान अली ने बताया कि वह बड़े कब्रिस्तान में कब्रों की खुदाई का काम करते है। कब्रिस्तान में दफन इन महिलाओं के परिजन दुआ के लिए आए थे, तभी उन्होंने देखा कि कब्र पैर के पास से खुली है और अस्त व्यस्त है। हमने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। संभवतः ये किसी जादू टोने का मामला हो सकता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More