"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

डेढ़ साल पहले जिस मृत ललिता का अंतिम संस्कार हुआ अब वो अचानक घर लौटी।

KPN24 दुनिया में कैसे कैसे आश्चर्य होते हैं जिसकी हम कल्पना मात्र ही कर सकते हैं ऐसा ही एक वाक्या मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गांधीसागर थाना क्षेत्र में देखने को मिला जहां नावली गांव की ललिता बाई डेढ़ साल बाद अचानक घर लौटी तो परिजन उसे देखकर हैरान रह गए. पुलिस भी अचंभित रह गई. ललिता की हत्या के आरोप में चार युवक झाबुआ की जेल में भी बंद हैं।

परिवार के लोगों ने ललिता के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था. मामला कोर्ट में विचाराधीन है. अब पुलिस के सामने चुनौती यह है कि जिस महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया, वो कौन थी. इधर, ललिता ने गांधीसागर थाना पुलिस को जो कहानी सुनाई, उसे जानकर हर कोई दंग रह गया. ललिता ने अपने दस्तावेज पुलिस को दिखाए. ललिता दो बच्चों की मां थी. घर लौटने से उसके दो बच्चे बहुत खुश हैं. मामला सितंबर 2023 का है.

मामला अगस्त 2023 का है. ललिता बिना बताए कहीं चली गई तो उसके पिता रमेश ने गांधीसागर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई. सितंबर 2023 में झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ. वायरल वीडियो में एक ट्रक महिला को कुचलते हुए निकल गया था. ललिता के परिजनों को वायरल वीडियो की जानकारी मिली तो उन्होंने थांदला पुलिस से संपर्क किया. क्षत-विक्षत शव की पहचान ललिता के रूप में की. पुलिस ने हत्या के आरोप में भानपुरा निवासी इमरान, शाहरुख, सोनू और एजाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. चारों झाबुआ जेल में बंद हैं और मामला कोर्ट में विचाराधीन है.

घर लौटकर आई ललिता ने पुलिस को बताया कि वह दो दिन भानपुरा निवासी शाहरुख के साथ रही. वह उसे कोटा लेकर गया और वहां उसे पांच लाख रुपये में बेच दिया. फिर वह कोटा में ही बंधक रही. जैसे ही मौका मिला तो भाग निकली और घर लौट आ गई. ललिता ने बताया, मैंने स्थानीय लोगों से गांव पहुंचने के लिए मदद मांगी. मेरे पास मोबाइल नहीं था, इसलिए मैं अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाई.’

इधर, थांदला पुलिस स्टेशन इंचार्ज बृजेश मालवीय ने बताया कुछ माह पहले एक महिला का क्षत-विक्षत शव दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मिला था. उसका चेहरा और शरीर पत्थर से बुरी तरह से कुचला गया था. हमने सोशल मीडिया समेत कई प्लेटफॉर्म पर मृतिका की फोटो पहचान के लिए भेजी. हमें गांधीनगर से एक कॉल मिली. कुछ लोग आए और मृतिका की पहचान ललिता बाई के रूप में की. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी भानपुर के शाहरुख के साथ भाग गई थी. शाहरुख, इमरान, सोनू और एजाज को गिरफ्तार किया गया. मामला कोर्ट में विचाराधीन है. मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता.’

इधर, गांधी नगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज तरुण भारद्वाज ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि ललिता बाई वापस आ चुकी है. पुलिस ने उसकी पहचान क्रॉसचेक की है. हमने कभी नहीं सोचा था कि वह जिंदा है और घर लौटेगी. हम डेढ़ साल में क्या कुछ कहा, इसकी कड़ियां जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. सीनियर अफसरों और थांदला पुलिस स्टेशन को नए घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है. आगे की जांच थांदला पुलिस की ओर से की जाएगी.’

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More