"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

समाधान शिविर में करंट लगने से एक युवक की मौत, लोगों ने लापरवाही का लगाया आरोप।

KPN24:- सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान के ग्राम दर्रीपारा में सोमवार को सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर के दौरान करंट से एक युवक की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने शिविर में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर स्थल से लगभग 50 मीटर दूर एक अस्थायी बिजली कट प्वाइंट से लोहे के पाइप के माध्यम से स्कूल की रेलिंग से बिजली कनेक्शन दिया गया था। बारिश के कारण शिविर स्थल पर खड़े मिनी ट्रक व आसपास करंट फैल गया। इसी दौरान युवक पास में खड़े मिनी ट्रक में टेंट का सामान लेने पहुंचा। जैसे ही उसने मिनी ट्रक को छुआ, उसे करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसको उसके साथी के द्वारा देखा गया और उसने काफी प्रयास किया बिजली तार को हटाने में लेकिन तब तक वह गम्भीर रूप से झुलस चुका था। दोपहर करीब 1.40 बजे अमीषा टेंट हाउस में कार्यरत राम औतार उर्फ पटेल निवासी रैसरा बिजली करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद चिकित्सकों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैयाथान ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More