"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर लोगो को डराने, धमकाने वाला युवक गिरफ्तार।

KPN24:- थाना चांपा पुलिस को सूचना मिला कि मस्जिद मोहल्ला सुनारीन घाट में एक व्यक्ति लोहे का कत्तानुमा धारदार हथियार को लेकर आने जाने वाले एवं आसपास रहने वाले व्यक्तियो को डरा धमका रहा था।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  आरोपी को घेराबंदी कर रेड किया जहां एक युवक मिला जो अपने हाथ में धारदार कत्तानुमा हथियार रखा था। जिसका नाम पता पुछने पर नेभन केवट निवासी सुनारीन घाट मस्जिद मोहल्ला थाना चांपा का बताया जिसको पकडकर उसके कब्जे से एक लोहे की कत्तानुमा धारदार हथियार मिला जिसे बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 224/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया। इस कार्यवाही में उप निरी. बी एस लकड़ा, स उ नि बाबू लाल दिवाकर, प्र.आर. नरसिंह बर्मन, प्रकाश राठौर आर. डीकेश्वर साहू, सुमंत कंवर, शंकर सिंह राजपूत, का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More