"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पत्नी ने खोली पति की फर्जी मार्कशीट की पोल।

KPN24:- फर्जी मार्कशीट से फार्मा कंपनी में नौकरी करने का मामला सामने में आया है दरअसल युवक ने अपनी पत्नी की फार्मासिस्ट की मार्कशीट को स्कैन कर अपने नाम बना लिया था। जिसमें वो कंपनी में एरिया मैनेजर बन गया था।
पति-पत्नी के बीच तलाक हुआ और युवक ने दूसरी शादी कर ली। तब पत्नी ने उसके फर्जीवाड़ा का राज खोल दिया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, सरकंडा के राजकिशोर नगर निवासी महिला शालिनी कलशा ने बी फार्मा किया है। उसकी शादी संकल्प तिवारी से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद पति संकल्प तिवारी ने उसे तलाक दे दिया। इस बीच संकल्प तिवारी ने दूसरी शादी भी रचा ली है। वो एस्ट्रा जेनेका फार्मा कंपनी में नौकरी भी कर रहा है।

महिला ने सिविल लाइन थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत की है, जिसमें उसने बताया कि उसके पति के पास फार्मेसी की डिग्री नहीं है। इसके बाद भी वो फार्मा कंपनी में जॉब कर रहा है। महिला ने जानकारी जुटाई तब पता चला कि, संकल्प ने उसकी डिग्री को स्कैन कर अपने नाम पर बना लिया है।

जिसके सहारे वो फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर बन गया है। महिला की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। महिला से पूछताछ व उसकी डिग्री देखने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More