"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड महिला के हाईप्रोफाइल कनेक्शन।

KPN24:-रायपुर पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के नामी स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अश्लील गतिविधियां संचालित हो रही हैं. टीम ने गुप्त निगरानी के बाद शनिवार को एकसाथ छापा मारा और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। छापामारी में पुलिस को एक डायरी भी मिली जिसमें की हाईप्रोफाइल सैलिब्रिटी के नाम भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक स्पा की आड़ में बड़े पैमाने पर चल रहा सेक्स रैकेट पकड़ा गया है. जिसमें महिला संचालक को गिरफ्तार किया गया है. यह महिला कथित तौर पर दूसरे राज्यों की युवतियों को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवा रही थी. इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से भी भारत आई लड़कियों से देह व्यापार करवा रही थी.

ऑपरेशन क्लीन सिटी के तहत कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन क्लीन सिटी के तहत की गई थी. दरअसल रायपुर पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के नामी स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में अश्लील गतिविधियां संचालित हो रही हैं. टीम ने गुप्त निगरानी के बाद शनिवार को एकसाथ छापा मारा और कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए.

रेड में मिली डील की डायरी और VIP ग्राहकों के नाम

छापेमारी के दौरान कई स्पा सेंटरों में अलग-अलग कमरों में संदिग्ध गतिविधियां पकड़ी गईं. कुछ जगहों पर ग्राहकों और युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में भी पाया गया. जानकारी के मुताबिक पुलिस को एक डायरी भी मिली है, जिसमें स्पेशल सर्विस के रेट और कई हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के नाम दर्ज हैं.

सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड महिला के हाईप्रोफाइल कनेक्शन

गिरफ्तार महिला खुद को ब्यूटी और वेलनेस एक्सपर्ट बताकर शहर में कई स्पा चला रही थी. पुलिस के अनुसार, वह सोशल मीडिया और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी. युवतियों को मोटी कमाई का झांसा देकर इस धंधे में उतारा जाता था. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक रैकेट की मास्टमाइंड महिला के छत्तीसगढ़ के कई रसूखदारों से भी संबंध हैं.

पुलिस की रेड में कई लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जो दिल्ली, मुंबई, नागपुर और कोलकाता जैसे शहरों से लाई गई थीं. पुलिस को शक है कि इस रैकेट का लिंक अंतरराज्यीय गिरोहों से भी हो सकता है. सभी स्पा सेंटरों के CCTV फुटेज जब्त कर लिए गए हैं.

लगातार जारी रहेगा पुलिस का क्लीन सिटी ऑपरेशन

एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया, ‘शहर में अश्लीलता और गैरकानूनी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह एक संगठित रैकेट है, जिसकी परतें हम धीरे-धीरे खोलेंगे.’ एसपी के मुताबिक ऑपरेशन क्लीन सिटी लगातार जारी रहेगा. प्रशासन ने शहर के बाकी स्पा और वेलनेस सेंटर्स की भी जांच के आदेश दे दिए हैं. पुलिस को उम्मीद है कि महिला सरगना से पूछताछ के बाद इस मामले में कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More