"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शादीशुदा महिला से चार लोगों ने किया गैंगरेप जिसमें एक आरोपी नाबालिग।

KPN24:- शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. 35 वर्षीय गैंगरेप पीड़िता पैदल अपने घर जा रही थी तभी सड़क किनारे बैठे एक नाबालिग समेत चार दरिंदों ने महिला को पकड़कर सूनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया।

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा में दरिंदों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची गैंगरेप पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो मरवाही थाने पहुंचकर परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. हरकत में आई पुलिस ने तुरंत तीन आरोपियों को पकड़ लिया, लेकिन नाबालिग चौथा आरोपी पकड़ से अभी बाहर है।

सड़क किनारे बैठे चार युवकों ने पैदल घर जा रही पीड़िता को दबोच लिया

वारदात मरवाही थाना क्षेत्र में हुआ. 35 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जाता है पीड़िता मरवाही से अपने घर पैदल लौट रही थी तभी सड़क किनारे बैठे चार युवकों ने उसे दबोच लिया और किसी सूनसान जगह पर ले जाकर अपना मुंह काला किया.

विवाहिता से गैंगरेप के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों की हुई शिनाख्त

रिपोर्ट के मुताबिक गैंगरेप के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों की शिनाख्त क्रमशः 35 वर्षीय अमोल प्रजापति, 25 वर्षीय राजा उर्फ राजकुमार और 25 वर्षीय प्रेमचंद भेना के रूप में हुई है. शादीशुदा पीड़िता से गैंगरेप के आरोपियों के खिलाफ मरवाही थाना पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर रही है।

गैंगरेप पीड़िता के अनुसार,जबरन उठाकर ले गए चारों आरोपी में से 2 दरिंदों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अन्य आरोपी उनके साथ मौजूद रहे. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अब,फरार नाबालिग की तलाश कर रही है.

पुलिस ने भरोसा दिलाया कि फरार आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

मामले पर गौरेला पेंड्रा मरवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता के परिजनों ने चारों आरोपियों खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि फरार चौथा आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More