"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रस्तावित शराब दुकान का विरोध ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा।

KPN24:- जशपुर जिले में आबकारी विभाग की लंजिया पारा स्थित सरकारी शराब दुकान का जमकर विरोध हुआ। इसके बाद आनन-फानन में रायगढ़ रोड के चिड़रापारा में शराब दुकान प्रस्तावित किया गया है। शराब दुकान के आस-पास शराबियों का हंगामा और महिलाओं की असुरक्षा को लेकर यंहा के लोगों ने विधायक गोमती साय के पास पहले ही अपना लिखित विरोध दर्ज कराया है।

आदिवासी महिलाओं की परेशानियों के मद्देनजर रायगढ़ रोड में सरकारी शराब दुकान नहीं खोले जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आबकारी विभाग ने आदिवासियों के वार्ड में ही शराब दुकान खोली। इसके बाद यहां के आदिवासियों ने विरोध का स्वर तेज कर दिया है।

वार्ड पार्षद और महिलाओं ने पहले ही दर्ज कराई शिकायत आदिवासी महिला नेत्री स्मृति खलखो का कहना है कि, आबकारी विभाग यंहा बेवजह अशांति उत्पन्न कर रहा है। यंहा सरकारी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में वार्ड क्रमांक सात और आठ के पार्षद भी अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं। इसके बाद स्थानीय महिलाओं का उग्र प्रदर्शन शुरू हो गया है।

शराब दुकान खोलने को लेकर ग्रामीणों का सख्त रुख सरकारी शराब दुकान खोले जाने पर आम जनता के विरोध के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। इसके पहले पत्थलगांव के लंजिया पारा में शराब दुकान को लेकर भारी अव्यवस्था से वंहा भी महिलाओं ने विरोध में मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद अब रायगढ़ रोड में खोलने पर जनता उग्र प्रदर्शन पर उतर आई है। यंहा सरकारी शराब दुकान खोले जाने पर आदिवासी महिलाओं ने जिला प्रशासन हाय हाय के नारे लगाते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More