"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवकाश के दिन बुलाकर मदरसे संचालक ने युवती से किया दुष्कर्म।

KPN24:- यूपी के बरेली जिले के एक मदरसे में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां मदरसे के संचालक ने युवती को अवकाश के दिन बुलाकर बंधक बनाकर बलात्कार किया हालत गंभीर होने पर आरोपी फरार हो गया था जिसे मीरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित युवती मदरसे में पढ़ाती थी। उसके पिता ने बताया कि शुक्रवार को अवकाश होने के बावजूद मदरसा संचालक जुबैर ने उनकी बेटी को फोन किया। उससे कहा कि कार्यालय के कुछ आवश्यक कार्य निपटाने हैं, इसलिए मदरसा आ जाए।

उसने बहाने से बुलाया, मदरसा आने का दबाव भी डाला इसलिए बेटी को जाना पड़ा। मदरसा बंद होने के समय तक बेटी लौटकर नहीं आई तो वहां जाकर देखा। आरोप है कि मदरसे में युवती बेसुध पड़ी थी, उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसकी हालत देखकर तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार देर रात होश आने पर पीड़ित ने बताया कि जुबैर ने दुष्कर्म किया। रविवार को मीरगंज थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित जुबैर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। युवती की हालत में सुधार हो गया है, उसका मेडिकल करा लिया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More