"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

तांत्रिक बना दरिंदा: झाड़-फूंक के बहाने पति को ठीक करने का लालच देकर महिला से किया दुष्कर्म।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बीमार पति को झाड़-फूंक कर दवा से ठीक करने का लालच देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक को सराहा बाहर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर पहले भी मारपीट और गाली-गलौच के मामले दर्ज हैं।

घटना 28 मई की है। 29 वर्षीय पीड़िता अपने पति और बच्चों के साथ घर पर मौजूद थी। उसी दौरान उसके पति की तबीयत अचानक बिगड़ गई। पड़ोस में रहने वाला राजेश्वर यादव घर आया और खुद को झाड़फूंक जानने वाला बताकर पति की तबीयत ठीक करने का भरोसा दिलाया। उसने महिला को कुछ चावल दिए और कहा कि दवा लेने के लिए उसे उसके साथ तालाब के पास चलना होगा जहां वह झाड़फूंक करेगा।
भरोसा करके महिला राजेश्वर के साथ तालाब के पास सुनसान इलाके में चली गई। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर तुरंत फरसाबहार थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी की तलाश शुरू की। सूचना के आधार पर आरोपी को फरसाबहार के घने जंगलों से घेराबंदी कर पकड़ा गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More