"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

क्या पत्रकार होना ही सीधे शीर्ष अदालत आने का आधार बन सकता है?

KPN24:- मध्यप्रदेश में रेत खनन माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले दो पत्रकार को अब पुलिस की गिरफ्तारी का डर सता रहा है जिससे उन्होंने कोर्ट की शरण ली है हालांकि कोर्ट ने सुनवाई की हामी तो भरी है लेकिन पत्रकारों से कुछ तीखे सवाल भी किया है।अदालत ने पूछा कि क्या पत्रकार होना ही सीधे शीर्ष अदालत आने का आधार बन सकता है?

मध्य प्रदेश में पुलिस की ओर से रेत माफिया की पोल खोलने वाली रिपोर्टिंग करने पर दो पत्रकारों की पिटाई का आरोप चर्चा में है. अब दोनों पत्रकार राज्य पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. उनकी अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई को तैयार तो हो गया है लेकिन कई तीखे सवाल भी पूछे हैं.

‘आप पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए?’

इस मामले में इसी हफ्ते सुनवाई होगी. हालांकि मामले की जल्द सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप पहले हाई कोर्ट क्यों नहीं गए? क्या हम अग्रिम जमानत के पूरे देश के मामले सुने? इसलिए क्योंकि याचिकाकर्ता पत्रकार हैं! फिर कोर्ट ने इसी हफ्ते सुनवाई का भरोसा दिया.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More