
KPN24:- छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ अधिकारी आंनद स्वरूप तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अरपा भैंसोझार परियोजना के तहत् कोटा में नहर निर्माण के लिए भू-अर्जन मुआवजा के समय ये अनुविभागीय अधिकारी के पद पर पदस्थ थे।
निलंबित तत्कालीन एसडीएम आंनद स्वरूप तिवारी उस समय भू-अर्जन मुआवजा अधिकारी व एसडीएम कोटा के पद पर पदस्थ थे राज्य शासन को प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितता पाए गई जिससे शासन को भारी नुक्सान पहुंचा। वहीं सिविल सेवा अधिनियम 1965 की धारा 3 उल्लंघन कर अपने कर्तव्य में उदासीन व लापरवाही दिखाई गई।वर्तमान में आंनद स्वरूप तिवारी जिला परिवहन अधिकारी बिलासपुर के पद पर पदस्थ हैं।

निलंबित आंनद स्वरूप तिवारी को आयुक्त कार्यालय बिलासपुर में इनका मुख्यालय रहेगा। इस निलंबित कार्रवाई ने एक बार भी फिर यह साबित कर दिया कि भ्रष्टाचार और लापरवाही करने वाले बख्शें नहीं जाएंगे। सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।











