
KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर 9 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर रेड कार्यवाही कर आरोपी विजय कुमार कश्यप निवासी कुटरा थाना पामगढ़ के कब्जे 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1800/रू को बरामद किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 257/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपीयो को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, म.प्रधान आर. मंजूसिंह, आर. श्याम सरोज ओगरे, टिकेश्वर राठौर, रज्जू रात्रे एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।










