"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अफवाहों और विवादित पोस्ट पर ध्यान ना दें  शांति समिति की बैठक में पुलिस ने दी समझाईश

KPN24:- जिले सहित क्षेत्र में शनिवार को मनाए जाने वाले ईद पर्व को लेकर चौकी परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए धुलकोट चौकी प्रभारी एसआई कमल मोरे और तहसीलदार उदयसिह मंडलोई ने समाजजनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों समझाईश दी। 

ईद का यह पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए और असामाजिक तत्वों पर पुलिस के साथ आप लोग भी नजर रखें ताकि कोई माहौल बिगाडऩे की कोशिश न कर सकें। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, ग्राम पंचायत सदस्य तथा पुलिस-प्रशासन के अफसरकर्मी शामिल हुए।

उल्लेखनीय है कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी ईद पर्व के दौरान क्षेत्र में सौहाद्र्रपूर्ण वातावरण बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचना था। चौकी प्रभारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद पर्व भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पर्व सभी धर्मों और वर्गों के लोगों को आपस में जोडऩे का कार्य करता है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे त्यौहार को आपसी सहयोग और सद्भावना के साथ मनाएं।

पुलिस तैयार है आप भी करें सहयोग

थाना प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की टीम पूरी तरह से सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और जगह-जगह पेट्रोलिंग की जाएगी। ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अशांति की स्थिति को समय रहते नियंत्रित किया जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी किसी पोस्ट को शेयर ना करें। फिर भी यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर में आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

समिति सदस्यों ने दिलाया भरोसा

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने भी अपनी बात रखी और भरोसा दिलाया कि सभी समाजजन मिल जुलकर और शांतिपूर्वक त्योहार मनाएंगे। उपस्थित लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि धुलकोट में वर्षों से सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाते रहे हैं और इस बार भी यही परंपरा कायम रहेगी। सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया कि भीड़भरे इलाकों में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, साफ सफाई ई की व्यवस्था का ध्यान रखा जाए। बैठक मे भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश चारण, भाजपा महामंत्री मनोज दांगोड़े, बलीराम गाठे, मांगीलाल बडोले, सौरभ गंगराडे, मनोहरलाल गुप्ता, प्रधान आरक्षक संतोष दोगने, देवीसिह जलोदिया, विवेक आर्य, आरक्षक मनोज भास्कले और जितेंद्र गोलकर सहित आसपास के गांवो के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More