"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नक्सलियों का एक बड़ा सरगना निशाने पर सुबह से हो रही हैं गोलीबारी।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क में सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सली कैडरों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों के यहां किसी बड़े नक्सली नेता के छिपे होने की जानकारी मिली थी। नक्सलियों के खिलाफ लगातार हो कार्रवाई से नक्सलवाद अंतिम सांसें ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के इंद्रावती नेशनल पार्क के घने जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है और मौके से एक ऑटोमैटिक हथियार बरामद किया गया है। पिछले दो-तीन घंटों से दोनों पक्षों की ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।
संयुक्त बलों का ऑपरेशन
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। खुफिया सूचना के आधार पर नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के वरिष्ठ कैडरों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी, जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), और कमांडो बटालियन फॉर रिसॉल्यूट एक्शन (कोबरा) की संयुक्त टीम ने एंटी-नक्सल ऑपरेशन शुरू किया।
सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता की उम्मीद
यह ऑपरेशन सुबह से जारी है, और सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। बीजापुर का यह क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता है, और घने जंगल होने के कारण ऑपरेशन में कई चुनौतियां हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More