"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिले में फिर चला कबाड़ियों पर हंटर, बलौदा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

KPN24:- अवैध रूप से कबाड़ समान रखने वाले कबाड़ी दुकान पर पुलिस थाना बलौदा ने बड़ी कार्रवाई की है इससे पहले जिले के कबाड़ियों के विरूद्ध ताबड़तोड कार्यवाही कर अलग अलग जगहों से 22 लाख रुपए का कबाड़ समान थाना जांजगीर, चांपा एवं शिवरीनारायण पुलिस द्वारा किया गया था बरामद किया था।

जिलें में अवैध रूप से लोहे के अवैध कारोबार करने वाले कबाड़ व्यापारियों के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक जांजीगर-चाम्पा के निर्देशन में तथा अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में अवैध कबाड़ियों के कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना बलौदा पुलिस ने बलौदा क्षेत्र के कमलेश कुमार रजक निवासी रामनगर बलौदा के कबाड़ दुकान में छापामारी की कार्यवाही किया गया, जिसके द्वारा कबाड़ के वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नही करने से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 5 टन लोहे का कबाड़ कीमती 22,000/₹ को बरामद किया गया है। जिसे माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।

इस कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, आरक्षक श्याम राठौर शामिल  रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More