"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

10 लाख की रिश्वत लेते उप-कलेक्टर को रंगे हाथ पकड़ा, सतर्कता विभाग की बड़ी कार्रवाई।।

KPN24 :- ओडिशा सतर्कता विभाग ने रविवार को एक आईएएस अधिकारी धीमन चकमा को एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। वहीं जांच में उनके आवास से 47 लाख रुपए भी बरामद किया गया।

विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि आईएएस अधिकारी, जो कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के रूप में तैनात हैं उन्होंने रिश्वत लेने की बात कबूल की है।ओडिशा सतर्कता विभाग ने कालाहांडी जिले में तैनात एक आईएएस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी में उनके आवास से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी अधिकारी ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार की है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है।

आरोपी अधिकारी (जो 30 वर्ष के आसपास का है) ने शिकायतकर्ता को धरमगढ़ स्थित अपने सरकारी आवास पर बुलाया, रिश्वत की राशि ली और उसे अपनी मेज की दराज में रख लिया। यह राशि 20 लाख रुपये की कुल मांग का पहला हिस्सा बताया जा रहा है। विभाग ने उनके खिलाफ विजिलेंस सेल थाने में केस नंबर 6/2025 के तहत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 1988 की धारा 7 और 2018 के संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More