"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सायबर ठगी का अनोखा मामला: नवयुवकों देते हैं ऑफर, प्रेग्नेंट करो लाखों पाओ।

KPN24:- सायबर ठगी करने वाले आम जनता के इमोशन से कैसे खेलते हैं कभी उनको गिरफ्तारी का डर दिखाया जाता है तो कभी बैंक अकाउंट बंद करने के नाम पर , और भोली-भाली जनता उनके चुंगुल में आखिरकार फंस ही जाती हैं, लेकिन बिहार के नवादा में सायबर ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, गर्भवती करो और लाखों पाओ।

बिहार नवादा पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर डीएसपी प्रिया ज्योति के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।
यह गिरोह देशभर में जॉब और टेलिकॉम कंपनियों के नाम पर लोगों को ठगने का काम कर रहा था।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी 26 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, राजेश ऑल इंडिया प्रेग्नेंट जॉब और भारत की नंबर वन 5G टेलिकॉम कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को घर बैठे नौकरी का झांसा देता था। आरोपी लोगों को हर महीने ₹22,500 से ₹75,500 तक की कमाई और मुफ्त लैपटॉप व मोबाइल फोन देने का लालच देता था। ठगी का नेटवर्क पूरे देश में फैला था, जिसके लिए अखबारों में विज्ञापन देकर भोले-भाले लोगों को फंसाया जाता था।

पुलिस ने इस गिरोह में शामिल तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है, जिनमें दो की उम्र 17 वर्ष और एक की 16 वर्ष बताई गई है। इनके पास से पांच मोबाइल फोन और एक कीपैड फोन बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि साइबर ठग महिलाओं को प्रेग्नेंट कराने के नाम पर युवाओं को साझा में लाकर ठगी की घटना को अंजाम दे रहे थे।

इस पूरे मामले में साइबर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कंपनी के लालच में न आएं और ऐसे किसी प्रस्ताव पर विश्वास करने से पहले उसकी पुष्टि अवश्य करें।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More