"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नौकर ही निकला चोर, मालिक की गाड़ी चोरी कर हुआ था फरार, अब चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

KPN24:- अपने ही मालिक की लक्जरी गाड़ी पर आया मन तो घर से चाबी निकाल कर मालिक की गाड़ी लेकर फरार हुऐ आरोपी को चांपा पुलिस व सायबर टीम ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

मिली जानकारी अनुसार पवन कुमार सोमानी निवासी बरपाली चैक ने गुरूद्वारा के पास अपनी गाड़ी खड़ी किया था जो नहीं दिखा तो थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी फोर व्हीलर टाटा हैक्सा कार क्र. CG11AP7788 को वह फिल्ड से काम करने के पश्चात लाकर गुरूद्वारा के सामने 9 मई को रात करीबन 07ः00 बजे खडा किया था अगले दिन सुबह जब वह घुमने के लिये निकला तो देखा कि उसकी गाड़ी पार्किंग में नही थी, आसपास देखा कही भी गाडी नही मिलने पर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। । मामले गंभीरता को देखते हुऐ  तत्काल साइबर टीम द्वारा बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया प्रार्थी के श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में काम करने वाले कर्मचारियो से पूछताछ की गई तथा पिछले कुछ दिनो से बिना कारण के कार्य से अनुपस्थित कर्मचारियो की सूची बनाकर गंभीरता से छानबीन की गई जो संदेही के रूप मे श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म के चालक दिपांशु लहरे का नाम सामने आया। जिससे तस्दीकी हेतु संम्पर्क करने का प्रयास किया गया जिसने अपना मोबाईल बंद कर रखा था संदेह गहराने पर दीपांशु लहरे निवासी जयराम नगर बिलासपुर के संबंध में पता करने पर मुखबीर से सूचना मिली की वह घटना दिनांक को देर रात चापा में घुमते देखा गया था कि घटना स्थल से आरोपी के आने जाने वाले रास्ते पर लगे फुटेज को खंगालते हुए अलग- अलग स्थानों के फुटेज के आधार पर आरोपी को जयराम नगर रेल्वे स्टेशन से पकडा गया पूछताछ करने पर बताया कि वह पूर्व में श्री कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में पवन सोमानी के यंहा कुछ दिन ड्रायवरी किया है। जो पवन सोमानी के टाटा हेक्सा कार को देखकर आरोपी की नियत खराब हो गई जिसे चोरी कर वह उसका स्वरूप बदल कर अपने पास रखना तथा उसी कार से बुकिंग के माध्यम से पैसा कमाना चाह रहा था इसी कारण उसने कार के नम्बर प्लेट को निकाल कर अपने कार में ही छिपा लिया था तथा उसी कारण से चोरी करना बताया। कि आरोपी के कब्जे से उसके गांव किसान परसदा से चोरी के टाटा हेक्सा कार क्रं CG 11AP7788 किमती 7,00000 रूपये को बरामद किया गया है। 

इस कार्यवाही मे निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी चांपा, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, साइबर टीम स उ नि विवेक सिंह प्रधान आर मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, शहबाज अहमद, श्रीकांत सिंह, थाना चांपा से सउनि अरूण कुमार सिंह, मुकेश कुमार पाण्डेय, आर.गोपेश्वर सिंह, माखन साहू, डिकेश्वर साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More