"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर बाल गृह के अनाथ बालक को मिला परिवार

KPN24 :- जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर में निवासरत बालक को पालन-पोषण देखेरख परिवार को नियमानुसार संरक्षण हेतु अस्थायी आदेश पर सपुर्द किया गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि परिवार द्वारा पालन-पोषण हेतु बाल कल्याण समिति रायपुर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रायपुर को आवेदन किया गया था। रायपुर की बाल कल्याण समिति द्वारा आवेदक का आवेदन जिले में स्थानान्तरित किया गया। परिवार के समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया। जहां सभी दस्तावेज सही पाये जाने पर बालक व परिवार का मैचिंग प्रक्रिया कराया गया। जहां बच्चों द्वारा परिवार के साथ रहने की इच्छा जाहिर किया गया एवं परिवार भी बालक को अपने साथ पालन-पोषण देखरेख हेतु ले जाने की सहमति पर 09 वर्षों से संस्था में संरक्षण प्राप्त बालक जिसकी उम्र 15 वर्ष 10 माह को पालन-पोषण पारिवार को संरक्षण हेतु सहमति पर बाल कल्याण समिति द्वारा अस्थायी आदेश जारी किया गया।
उक्त कार्यवाही में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल, अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, तपोधन सिंह सिसोदिया, देव प्रसाद बर्मन, श्रीमती अनुराधा शुक्ला, श्रीमती आरती यादव सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल, प्रभारी संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख ज्योति मिश्रा, परामर्शदाता प्रजेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती संतोषी वैष्णव, सहायक सह डाटा एन्ट्री आपरेटर खगेश कुमार पटेल, आउटरिच वर्कर शिवनंदन सिंह मरकाम, परामर्शदाता हेल्प एण्ड हेल्पस समिति बाल गृह बालक जांजगीर दिलेश्वर सूर्यवंशी का विशेष सहयोग रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More