
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सेमरा में सड़क सुरक्षा और रहवीर योजना पर विशेष बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता नवागढ़ थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने की उन्होंने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी घायलों की मदद करने वाले को शासन द्वारा दी जाने वाली 25000 की सम्मान राशि की जानकारी भी थी।
थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि राहवीर योजना के तहत यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को समय पर अस्पताल पहुंचना है तो सरकार उसे ₹25000 देती है यह योजना घायलों को समय पर इलाज दिलाने और आम लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि कई बार घायलों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण उनकी जान पर बन आती है ऐसे में राहवीर योजना निस्वार्थ स्वभाव से मदद करने वालों को सम्मानित करती है। यह योजना समाज में सकारात्मक संदेश देती है। बैठक में सड़क सुरक्षा मितान योजना की भी जानकारी दी इसके तहत आम लोगों से ट्रैफिक नियमों से पालन में सहयोग की अपील की थाना प्रभारी अशोक वैष्णव ने बताया कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा तभी संभव है जब वाहन चालक और राहगीर दोनों नियमों का पालन करें उन्होंने नाबालिक द्वारा वाहन चलाने को खतरे कभी रेखांकित किया।वाहन मालिकों से भी किसी भी हालत में नाबालिकों को वहां न चलने देने की गुजारिश की सभी वाहन चालकों से अपील की गई कि वह अपने ड्राइविंग लाइसेंस इंश्योरेंस और अन्य दस्तावेज सही रखें दुर्घटना से भी बचाव के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट उपयोग जरूरी बताया और सभी वाहन चालकों से शराब पीकर वाहन न चलने की लिए बताया गया शराब क्योंकि शराब पी के वाहन चलाने से आए दिन दुर्घटना हो रही है जिससे मौतो का आंकड़ा बढ़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम मे थाना प्रभारी द्वारा सड़क मितानों को चयनित किया गया एवं सभी सड़कों सड़क मितानों को प्रशस्ति पत्र देकर एवं कीट देकर सड़क दुर्घटना होने पर तत्काल पहुंचे के मदद करने की अपील की इस अवसर पर नवागढ़ थाना स्टाफ आरक्षक चन्द्रमणि कश्यप, जनक कश्यप महिला आरक्षक रचना शांते ग्राम पंचायत सेमरा के सरपंच शिवेंद्र प्रताप सिंह अवरीद सरपंच प्रतिनिधि श्याम धीवर,तेंदुआ सरपंच बबलू सिंह ग्राम पंचायत सेमरा के पंच करण कश्यप सहतेरु खन्ना,सनत कश्यप विजय कश्यप, जितेंद्र दास, रंतिदेव चौबे वेदप्रकाश तिवारी, प्रभात सिंह, टिंकू सिंह, ग्रामीण सूरज साहू,विक्रम कश्यप, करन साहू,प्रवीण चौबे सहित अन्य मौजूद रहे।










