"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार।

KPN24:- थाना नवागढ़ ने अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक  महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के  निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि नथुवा पारा नवागढ़ निवासी तीज बाई घसीया द्वारा अपने घर के कोला बाड़ी में हाथ भट्टी से बना अवैध कच्ची महुआ शराब को ग्राहकों को बिक्री करने रखा है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसके कब्जे से कुल अलग अलग पन्नी के पाउच में भारी 10 लीटर 700 एम एल अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 1600/₹ को गवाहों के समक्ष बरामद किया जाकर आरोपिया के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी नवागढ़, प्रधान आरक्षक मथुरा केशी, मआर. अभिलाषा साहू, आर. भुनेश्वर पटेल, श्याम कुमार शांते, एवम थाना स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More