
KPN24:- आधुनिकता में समाज आज अपने नैतिक मूल्यों को खोता जा रहा है, कभी बाप बेटी के रिश्ते ने तो कभी भाई बहन के रिश्ते ने और अब गुरु शिष्य के रिश्ते ने समाज को शर्मसार किया है ऐसा ही एक मामला जिला बलौदाबाजार के भाटापारा में सामने आया है जहां एक गुरु ने अपनी ही शिष्या के साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
मिली जानकारी अनुसार जिले के भाटापारा के सुहेला ग्राम में गुरु और शिष्य का रिश्ता शर्मसार हो गया जब एक प्राईवेट स्कुल में पुरक की परीक्षा दिलाने गई नाबालिक छात्रा के साथ के साथ शैलेष वर्मा नाम के शिक्षक ने छेड़खानी की। शिक्षक की इस करतूत के बाद डरी सहमी छात्रा ने सुहेला थाना में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दे की आरोपी शैलेष वर्मा एक शासकीय शिक्षक है जो कुछ महिनों पहले इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी शिक्षक ने प्राईवेट स्कुल में पढ़ रही छात्रा जो पुरक की परीक्षा दिलाने स्कुल पहुची थी जिसके साथ परीक्षा में पास कराने का लालच दिया।जब छात्रा आरोपी शिक्षक के झांसे में नहीं आई जिसके बाद आरोपी छात्रा के साथ जबरदस्ती करने लगा।
शिक्षक की इस करतूत से परेशान एवं डरी सहमी छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनो को दी और 16 जुन को परिजनो के साथ सुहेला थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच कर आज आरोपी शैलेष वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।










