"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए डॉ को जड़ा थप्पड़।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में कोसाबाड़ी के  क्लीनिक में घुसकर एक युवक ने गलत इलाज का आरोप लगाते डॉ. सुबोध थवाईत को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद हाथापाई की। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 जून की है।

मिली जानकारी अनुसार इस मारपीट के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार डॉ. सुबोध थवाईत अपने क्लिनिक में बैठे हुए थे। उसी दौरान एक युवक अपने बेटे को लेकर पहुंचा और पहले गेट को बंद कराया। इसके बाद मोबाइल में कुछ तस्वीरें दिखाई और थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले की शिकायत करते हुए डॉ. थवाईत ने बताया कि उसके बेटे को टीका लगाया गया था। जिसके बाद जांघ में इन्फेक्शन हो गया था। उसे सर्जरी की सलाह दी गई थी। इस बात को लेकर उसके परिजन  डॉ से मार-पीट करने लगे। हालांकि परिजन ने रायपुर के अस्पताल में इलाज कराया, जिससे बच्चे की हालत में सुधार हो गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More