"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मालिक से अननेचुरल सेक्स कर विडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला सुपरवाइजर गिरफ्तार।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सुपरवाइजर ने अपने मालिक से अननेचुरल सेक्स कर विडियो बना कर वायरल करने की धमकी देते हुए 29 लाख 40 हजार रुपए वसूले वाहन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम आलोक मिश्रा (25) है, जो मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना के छपड़ौर गांव का रहने वाले है। आरोपी सुपरवाइजर ने अपने मालिक को सब्जी का बिजनेस करेंगे कहकर फंसाया था और अप्राकृतिक सेक्स की घटना को अंजाम दिया। दरअसल, पीड़ित भिलाई का रहने वाला है। 3 साल पहले यानी 2021-22 में मध्यप्रदेश के उमरिया के रहने वाले आलोक मिश्रा से जान-पहचान हुई। आलोक उसकी कंपनी में सुपरवाइजर था। भिलाई हाउसिंग बोर्ड के एलआईजी-42 में रहता था।

आलोक ने कंपनी के मालिक को सब्जी व्यापार में पैसा लगाने का झांसा दिया। उसे अपने भरोसे में लिया। इसके बाद उसने कंपनी के मालिक संग जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाया। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। आरोपी आलोक ने चुपके से वीडियो बनाने के बाद कुछ दिन शांत रहा, फिर कंपनी मालिक को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आलोक कहने लगा कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगा, जिससे तुम्हारी बदनामी होगी। शिकायत मिलने पर जामुल पुलिस ने एक्सटॉर्शन का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस की टीम ने आरोपी की तलाश में मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के छपड़ौर गांव छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आलोक को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आलोक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 384 (जबरन वसूली) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को 20 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More