"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का समापन।

KPN24:- संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला आयुष अधिकारी दुर्ग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर पांच दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मर्रा के सांस्कृतिक कला मंच में  17 जून 21 जून तक किया गया।

इस वर्ष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हरित योग एवं योग संगम थीम के अंतर्गत किया गया शिविर का प्रारंभ ग्राम पंचायत मर्रा के सरपंच राजा देवांगन द्वारा भगवान धन्वंतरि जी की पूजा अर्चना से की गई, योग प्रशिक्षण शिविर में ग्राम मर्रा के योगाचार्य तुला राम वर्मा ग्राम मर्रा के समाजसेवी लाला राम वर्मा एवं योग प्रशिक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बच्चों ग्रामीणों को सरल तरीके से योगाभ्यास आसन एवं प्राणायाम कराया।

इस पांच दिवसीय शिविर में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया शिविर के 16 जून को योग रैली का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला के स्कूली बच्चों द्वारा निकाला गया शिविर के पहले दिन डॉक्टर सुकांत भुनिया डॉ अनीता साहू के द्वारा ग्रामीणों को औषधि पौधों का वितरण कर किया गया एवं उसके औषधि गुना के बारे में बताया गया साथ ही औषधालय परिषद में ग्रामीण एवं औषधालय के स्टाफ की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया शिविर के दूसरे दिन माध्यमिक शाला के बच्चों को योग से लाभ विषय पर चिकित्सकों द्वारा लेक्चर दिया गया शिविर के तीसरे दिन बच्चों के लिए ड्राइंग कंपटीशन का आयोजन किया गया एवं 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में बच्चों को प्राइस डिस्ट्रीब्यूशन किया गया 21 जून अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय के दिन योग प्रशिक्षक धीरेंद्र वर्मा लालाराम वर्मा एवं योगाचार्य  तुलाराम वर्मा का डॉक्टर अनीता साहू के द्वारा शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया इस पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में रितु केतु साहू फार्मासिस्ट दीपक यादव औषधालय सेवा एवं सावित्री वर्मा अंशकालिक शिक्षक ने अपना सहयोग प्रदान किया इस शिविर में कुल 1200 से भी अधिक हितग्राहियों ने लाभ लिया

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More