"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

तेज रफ्तार कार दीवार से टकराई, तीन की मौके पर मौत, दो गंभीर रूप से घायल

KPN24:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही122 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल में गई, जहां दोनों का इलाज चल रहा है घटना बिलासपुर-मुंगेली राज्य मार्ग पर बिनौरी गांव की है वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, काठाकोनी एवं खजुरी नवागांव निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनू यादव, जयंत वैष्णव बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे, सभी कार से आज दोपहर बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ग्राम बिनोरी मोड़ के पास दीवार से जा टकराई, जिससे काठाकोनी निवासी पवन रात्रे एवं खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई.

घायलों की स्थिति नाजुक

इस हादसे में मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए डायल 112 की मदद से बिलासपुर सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार चल रहा है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही. पुलिस ने मृत व्यक्तियों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी गई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More