
KPN24:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में जादू टोना की शंका को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर अश्लील गाली गलौच करने वाले 02 आरोपियों को किया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस थाना मुलमुला ने महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए, दोनो आरोपियों बुधेलाल लहरे एवं गोविन्दा लहरे दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला के द्वारा दिनाक 28.05.25 को रात्रि करीबन 08.30 बजे पीड़िता के घर अंदर घुसकर, टोनही हो कहकर अश्लील गाली गलौच करते हुये, जान से मारने की धमकी देकर धक्की मुक्की की, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
थाना मुलमुला पुलिस द्वारा प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी बुधेलाल लहरे एवं गोविन्दा लहरे दोनो निवासी बनाहिल थाना मुलमुला को उनके घर से पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में उप पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक मनोज रत्नेश, देव मरकाम का सराहनीय योगदान रहा।










