
KPN24:- छत्तीसगढ़ सरकार ने घुसपैठियों को पकड़ने व पहचान करने के लिए एक व्यापक स्तर अभियान जय छत्तीसगढ़ चलाया है, इस अभियान में आम जनता की भागीदारी बढ़े इसके लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002331905 जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ राज्य के सभी शहरों व गांवों में आम जनता से अनुरोध किया गया है कि आपके आसपास कोई अभी हाल फिलहाल में रहता हो, कम वेतन पर काम करता हो, उसकी भाषा हमारी बोलचाल की भाषा से मेल ना खाती हो या एक दो कमरे किराए से लेकर बहुत से लोग रहते हैं तो इसकी जानकारी तुरंत जारी किये गया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दे ताकि घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई कर सके।
जय छत्तीसगढ़ अभियान का उद्देश्य है कि राज्य में बांग्लादेशी व पाकिस्तानी घुसपैठियों की पहचान कर उनको डीकोड करना इसके लिए राज्य के हर जिले में एक एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें एडिशन एसपी व डीएसपी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
सरकार ने घुसपैठियों की पहचान करने के लिए विशेष प्रकार का पैरामीटर्स विकसित किया है इसी के आधार पर काॅम्बिंग ऑपरेशन चलाया जाएगा, घुसपैठी की पहचान होने पर उसको होल्डिंग सेंटर में रखा जाएगा , उसके बाद उसको डिपोर्टेशन की कार्रवाई की जाएगी।










