"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शेयर मार्केट में 5 करोड़ का होगा फायदा के लालच में 17 लाख का नुक़सान।

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र का युवक शेयर मार्केट में निवेश के बाद 5 करोड़ मुनाफा दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गया. अब आरोपी अपना मोबाइल बंद करके फरार है. इसकी शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने बीएनएस की धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

मिली जानकारी अनुसार पीड़ित हेमंत कुमार धृतलहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि देवपुरी निवासी कुलदीप भतपहरी से उसकी पहचान थी, कुलदीप ने हेमंत को शेयर मार्केट में पैसे लगाने से कई गुना मुनाफा होने का झांसा दिया. इसके बाद उसने 17 लाख रुपए कुलदीप को दिए,  कुलदीप ने दावा किया कि डीमेट अकाउंट खोलकर शेयर मार्केट में रुपए निवेश कर दिये हैं. इससे 5 करोड़ रुपए का फायदा होगा। उसकी बातों में आकर हेमंत सहमत हो गया. उसने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज कंपनी के स्टॉक आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग के समय शेयर उसके डीमेट अकाउंट में ट्रांसफर करने का 2 जनवरी को आश्वासन दिया. इसके बाद कुलदीप ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया. उसके डीमेट अकाउंट में पैसा भी ट्रांसफर नहीं किया. पीड़ित ने अपनी जमीन बेचकर कुलदीप को पैसे दिए थे. पूरी राशि कुलदीप और उसकी बहन ज्योति भारती के खाते में ट्रांसफर की थी, लेकिन डेढ़ साल बाद भी उसे मुनाफे की राशि नहीं मिली है. पैसों के लिए जब कॉल करता था, तो आरोपी कभी मुंबई, तो कभी सूरत में होने का झांसा देता था।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More