"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में पीएससी (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रही एक छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया, घर के कमरे में छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है, मृतिका के परिजनों में शोक की लहर है. मामला सीपत थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतिका पीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. आज उसकी लाश घर के कमरे में फांसी से लटका हुआ मिलने से हड़कंप मच गया. फिलहाल खुदकुशी का कारण सामने नहीं आया है. सूचना के बाद सीपत पुलिस मौके पर पहुंची. शव को बरामद कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या क्यों की ये तो जांच में पता चलेगा, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More